Home / Bihar / सहयोग शिविर का असर: चंदौल में कृषि ट्रांसफार्मर लगा, बहाल हुई बिजली

सहयोग शिविर का असर: चंदौल में कृषि ट्रांसफार्मर लगा, बहाल हुई बिजली

सहयोग शिविर का असर: चंदौल में कृषि ट्रांसफार्मर लगा, बहाल हुई बिजली

राजेश मिश्रा
मगध प्रमंडल ब्यूरो

औरंगाबाद,रफीगंज। सहयोग शिविर में ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रफीगंज प्रखंड के चंदौल गांव में कृषि ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों को कृषि कार्य में राहत मिली है।जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चंदौल के ग्रामीणों ने कृषि ट्रांसफार्मर से संबंधित समस्या के समाधान के लिए शिविर में आवेदन दिया था।आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए कृषि ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन कराया और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। समस्या का शीघ्र समाधान होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।जिला प्रशासन द्वारा सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जा रही है। शिविरों के सफल संचालन के लिए वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सहयोगी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं बीडीओ, सीओ एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन दें और पात्रतानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *