Home / Desh / सपा में शामिल हुए सर्वेश गंगवार, नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार का हुआ जोरदार स्वागत

सपा में शामिल हुए सर्वेश गंगवार, नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार का हुआ जोरदार स्वागत

सपा में शामिल हुए सर्वेश गंगवार, नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार का हुआ जोरदार स्वागत।

मीरगंज:
समाजवादी पार्टी के 119 विधानसभा मीरगंज कार्यालय पर रविवार को स्वागत एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य भद्रसेन गंगवार एवं लोधी गंगा सिंह वर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान ग्राम ठिरिया खुर्द निवासी सर्वेश गंगवार ने अपने तमाम साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार और मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सर्वेश गंगवार का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।सदस्यता ग्रहण के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर सुरेश गंगवार, भद्रसेन गंगवार (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), लोधी गंगा सिंह वर्मा, शिवम सक्सेना (महासचिव, 119 विधानसभा मीरगंज), सरदार हरभजन सिंह, सर्वेश गंगवार, धर्मवीर शर्मा, धीरेंद्र सिंह यादव, रामकिशोर राठौर, ऋषिपाल प्रजापति, अमित सिंह, दुर्गेश गंगवार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *