Home / Jharkhand / ‘She’s a Change Maker’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव की हुई भागीदारी

‘She’s a Change Maker’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव की हुई भागीदारी

‘She’s a Change Maker’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव की हुई भागीदारी

ब्यूरो रिपोर्ट- राजेश प्रसाद यादव

कोडरमा। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला ‘She’s a Change Maker’ में झारखंड की तीन महिला विधायकों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। कोडरमा की विधायक और प्रदेश की पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव, झरिया की विधायक रागिनी सिंह और जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने महिला नेतृत्व और जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केरल की मंत्री बिंदु कृष्णा एवं के. ए. तुलसी, हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, पश्चिम बंगाल की राज्य मंत्री कलिता माझी तथा NCW की सदस्य सचिव सुदीप जैन सहित संसद, राज्य विधानसभाओं और सरकारों के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने बताया कि
कार्यशाला का उद्देश्य महिला विधायकों के नेतृत्व कौशल को मजबूत करना और संवेदनशील शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में 22 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के पहले दिन महिला नेतृत्व, राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी और जेंडर रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस को लेकर व्यापक चर्चा हुई। झारखंड की तीनों महिला विधायकों की भागीदारी ने राष्ट्रीय मंच पर राज्य की महिला राजनीतिक नेतृत्व की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में नेताओं की मौजूदगी ने महिला नेतृत्व को मजबूत करने और शासन व्यवस्था को संवेदनशील बनाने के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *